HomeSportभारत-पाकिस्तान मैच की कब मिलेगी टिकट, जाने कितनी होगी कीमत?

भारत-पाकिस्तान मैच की कब मिलेगी टिकट, जाने कितनी होगी कीमत?

भारत-पाकिस्तान मैच की कब मिलेगी टिकट, जाने कितनी होगी कीमत? जी, हां क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पाकिस्तान और दुबई इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। जिसमें 8 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को है। लेकिन सबसे ज्याजा रोमांच 23 फरवरी को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े मुकाबले को लेकर है। आईसीसी ने टिकटों की बिक्री के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान में होने वाले ग्रुप मैचों और दूसरे सेमीफाइनल के टिकट 28 जनवरी 2025 को दोपहर 2.30 बजे भारतीय समयानुसार उपलब्ध होंगे। क्रिकेट फैंस आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पसंदीदा टीम जैसी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद फैंस टिकट खरीद सकते हैं।

हालांकि, भारत के मैचों के लिए टिकट के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। अभी सिर्फ पाकिस्तान में होने वाले मैचों और पहले सेमीफाइनल के टिकट ही उपलब्ध होंगे। भारत के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। बता दें कि, फाइनल मैच के टिकट पहले सेमीफाइनल के बाद मिलेंगे।

टिकट की कीमत

रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे बड़े मैचों के लिए टिकटों की कीमत 2000 पाकिस्तानी रुपये यानी 620 भारतीय रुपये से शुरू होती है। सेमीफाइनल के लिए टिकटों की कीमत 2500 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 776 भारतीय रुपये से शुरू हो रही है। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए वीवीआईपी टिकट 12 हजार पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 3726 भारतीय रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि सेमीफाइनल के लिए वीवीआईपीए टिकट की कीमत 25000 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 7764 भारतीय रुपये है। फिलहाल दुबई में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमत जल्द ही बताई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.