खबर संसार नई दिल्ली।भेट चढ़ गया मानसून सत्र का पहला दिन आखिर क्यों । मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया जहां पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों का परिचय के लिए उठे ही थे कि हंगामा शुरू हो गया लिहाजा दोनों सदनों की बैठक कैंसिल कर दी गई है फिलहाल 3:00 तक राज्य सभा और 3:30 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई स्पीकर द्वारा।
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि 34 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी ने विपक्ष ने हंगामा किया यह एक परिपाटी है की हमेशा नए मंत्रियों का परिचय पीएम कराते हैं। इस दौरान हंगामा नही करना चाहिए।
बताते चले की संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ।. जो की कुल 19 दिन का रहेगा। यानी 13 अगस्त तक ये मानसून सत्र चलेगा। जिसमे कई महत्पूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। लेकिन आज का दिन खराब और हंगामे की भेट चढ़ गया।



