HomeNationalसरकार क्यों दे रही है पैसे रील बनाने पर? वजह जानकर चौंक...

सरकार क्यों दे रही है पैसे रील बनाने पर? वजह जानकर चौंक जाएंगे!

अगर आप सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। सरकार ने रील मेकिंग कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है, जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) पर वीडियो बनाने वालों को इनाम मिलेगा।


क्या है रील मेकिंग कॉन्टेस्ट?

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। टॉप 20 रील्स को चुना जाएगा और प्रत्येक विजेता को ₹2,000 का कैश इनाम मिलेगा। यानी कुल ₹40,000 तक का इनाम बांटा जाएगा।


कब और कैसे करें एंट्री?

सरकार के मुताबिक, प्रतिभागियों को 13 सितंबर 2025 तक अपनी रील माईगाव पोर्टल (MyGov) पर अपलोड करनी होगी। यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए फ्री है।


रील बनाने के नियम

  • रील की लंबाई अधिकतम 90 सेकंड होनी चाहिए।
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी या भारतीय भाषाएं।
  • प्रत्येक प्रतिभागी सिर्फ एक रील बना सकता है।
  • इंस्टाग्राम पर #MySolarReel हैशटैग के साथ अपलोड करें और प्रोफाइल पब्लिक हो।
  • AI टूल्स से बनी रील में डिस्क्लोजर अनिवार्य है।

सरकार ने कहा कि बेहतरीन रील्स को इनाम के साथ आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट भी मिलेगा।


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

यह योजना 15 फरवरी 2024 को लॉन्च हुई थी। इसके तहत घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी मिलती है, जिससे बिजली बिल में राहत मिलती है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल की जाए। यह योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.