HomeLife Styleबिग बॉस फेम अरमान मलिक को कोर्ट ने क्यों बुलाया? वजह चौंकाने...

बिग बॉस फेम अरमान मलिक को कोर्ट ने क्यों बुलाया? वजह चौंकाने वाली

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। पटियाला जिला अदालत ने अरमान, उनकी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को समन जारी किया है। आरोप है कि अरमान ने हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। कोर्ट ने तीनों को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है।


चार शादियों का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समन दविंदर राजपूत की याचिका पर जारी हुआ है। याचिका में दावा किया गया है कि अरमान न केवल दो, बल्कि चार शादियां कर चुके हैं, जो कि हिंदू मैरिज एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है। इस कानून के तहत, हिंदू धर्म मानने वाला व्यक्ति एक समय में केवल एक शादी कर सकता है। बावजूद इसके, अरमान दो पत्नियों के साथ रह रहे हैं, जिससे उन पर कानून तोड़ने का आरोप लगा है।


धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला

अरमान और पायल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप है। दरअसल, पायल ने इंस्टाग्राम पर मां काली के रूप में तैयार होकर एक वीडियो पोस्ट किया था। याचिका में कहा गया है कि यह कृत्य धार्मिक मान्यताओं का अपमान है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर पायल ने वह वीडियो हटा दिया।


मंदिर में मांगी माफी

पायल और अरमान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 22 जुलाई को पटियाला के काली माता मंदिर में जाकर माफी मांगी थी। इसके अलावा, उन्होंने मोहाली के काली मंदिर में सात दिनों तक सेवा कर प्रायश्चित किया। इसके बावजूद मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है, और अब 2 सितंबर को होने वाली सुनवाई में दोनों पत्नियों समेत अरमान की पेशी होगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.