नई दिल्ली, खबर संसार। भारत में जल्द 5g network उबलब्ध होंगे। भारत सरकार की तरफ से 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि कि अगले 2 से 3 माह में 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में 5G सर्विस को लेकर कुछ सवाल अक्सर पूछे जाते हैं कि क्या 5G सर्विस के लिए नए सिम और नए स्मार्टफोन की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।
इसे भी पढ़ें: पीएम ने देवघर एयरपोर्ट का किया शुभारंभ, CM सोरेन बोले- PM ने पूरा किया सपना
क्या 4G फोन में 5G सिम से मिलेगी 5G सर्विस
5G सर्विस को एक्सेस करने के लिए 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा। 4G स्मार्टफोन में 5G सर्विस के इस्तेमाल से 4G, 3G और 2G नेटवर्क को एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन 5G नेटवर्क नहीं उपलब्ध होंगे। दरअसल 5G नेटवर्क एक्सेस करने के लिए फोन में न्यू रेडियो (NR) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि LTE टेक्नोलॉजी से अलग होगी, जिसे 4G स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही 5G मोबाइल फोन में 5G के साथ ही 4G, 3G और 2G नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा। जबकि 4G फोन से 5G नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। 4G फोन में 4G, 3G और 2G नेटवर्क उपलब्ध होंगे।
क्या 5G नए 5G सिम इस्तेमाल कर पाएंगे?
5G नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। 5G स्मार्टफोन में 4G से 5G नेटवर्क को एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि हर टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी अपडेट के साथ आती है। ऐसे में हो सकता है कि नया सिम ज्यादा सिक्योरिटी से लैस हो। इसलिए कई एक्सपर्ट नया 5G सिम लेने की सलाह दे सकते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
