HomeNationalताजमहल होगा तेजोमहालय? निगम की बैठक में पार्षद आज पेश करेंगे प्रस्ताव

ताजमहल होगा तेजोमहालय? निगम की बैठक में पार्षद आज पेश करेंगे प्रस्ताव

आगरा में एक बार फिर से ताजमहल का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। ये मांग नगर निगम में भी गूंजेंगी। बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौड़ ने इसको लेकर प्रस्ताव पेश किया है।

इस प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। लेकिन मेयर ने प्रस्ताव आने की बात को स्वीकार किया है। ताजमहल का नाम तेजोमहल करने को लेकर पहले भी मांग उठती रही है। लेकिन अब इस मांग की गूंज नगर निगम में भी सुनाई पड़ने लगी है।

वकील ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई

वरिष्ठ वकील अमीर अहमद जाफरी ने उनके इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि क्या नगर निगम को ये अधिकार है कि वे ऐतिहासिक स्मारक का नाम बदल सकें? हालांकि सभी की नजरें दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली नगर निगम की सदन चर्चा पर है।

बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने इस बाबत मीडिया से बात करते हुए कहा कि ताजमहल नहीं ये तेजोमहालय है। इसके मेरे पास प्रमाण भी मौजूद हैं। ताजमहल में मौजूद कलश, नाग-नागिन के जोड़े जैसे काफी कुछ प्रमाण हैं। पार्षद शोभाराम राठौर ने कहा कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था।

अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी। मुमताज महल उर्फ अंजुम बानो को बुरहानपुर में दफन किया गया था। ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र दोबारा ताजमहल में बनवाई गई।

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.