HomeUttarakhandआर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में हुआ कार्यशाला का आयोजन

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में हुआ कार्यशाला का आयोजन

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों के कई गणमान्य विशेषज्ञ उपस्थित थे। इन विशेषज्ञों में प्रोफेसर एस. एस. वल्दिया (सेवा निवृत्त डिप्टी डायरेक्टर, इसरो), श्रीमान बी. डी. सुयाल (भारतीय वन सेवा), प्रोफेसर राज कुमार पंत (आई. आई. टी, मुम्बई), श्रीमान बी. एस. कोरंगा (सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य, गणित विशेषज्ञ), डॉक्टर डी. के. जोशी (आई. आई. टी. कानपुर-भौतिक शास्त्री) तथा डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिजवाली (प्रोफेसर-गणित, एम. बी. पी. जी. हल्द्वानी) उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित उक्त विशेषज्ञों ने गणित, भौतिक विज्ञान, खनिज शास्त्र, संचार उपग्रह, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर बच्चों से अपने विचार साझा किये तथा बच्चों ने भी इन विषयों से सम्बंधित अनेक प्रकार के प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। इस प्रकार यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.