विश्व योग दिवस पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में योग शिविर लगाया गया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ की दुनिया में योग एक मात्र साधन है जिससे जीवन सरल व सहज बनाया जा सकता है। अगर जीवन का टर्म बढ़ाना हो तो योग जरुरी हो गया है। योग में बहुत सी बिमारियों से लड़ने की क्षमता है। योग को दिनचर्या में लेने की जरुरत है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
