खबर संसार, नई दिल्ली : 26 जनवरी पर देने जा रहे हैं speech तो ऐसे करें तैयारी, खूब मिलेगी वाहवाही, इस बार हम 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं इस मौके पर स्कूल कालेज आदि कई जगह समारोह व प्रतियागिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे अगर आप 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर speech देने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आने वाली हैं।
ये भी पढें- रात 10 बजे के बाद passengers के लिए रेलवे ने जारी किये नये नियम
बस इस खबर को पूरी तरह से पढ़ लें। आपको भाषण देने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आप गणतंत्र दिवस का इतिहास, भारत का संविधान, तिरंगे का इतिहास या गणतंत्र दिवस के परेड जैसे विषय को चुन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस मौके पर हमे कैसे भाषण देना है।
ऐसे करें speech की शुरुआत
सबसे पहले हमें speech की शुरुआत सभी को नमस्कार, करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद करें। उसके बाद बोलना शुरू करें। हम सभी आज अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं गणतंत्र दिवस पर भाषण देने के लिए अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हर वर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था। आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था। आज इसी संविधान के वजह से मारा देश पूर्ण गणतंत्र है। इस दिन सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं अपना भाषण यह कहकर समाप्त करना चाहूंगा कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह देश को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान दे सकते हैं। धन्यवाद जय हिंद। जय भारत।


