हल्द्वानी खबर संसार।अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का,पार्टी को कोसते हुए गजराज गरजे तो भावुक भी। 34 साल पार्टी की सेवा करी तमाम आंदोलन में हिस्सा लिया ग्राउंड लेवल पर काम किया कई बार टिकट का आश्वासन मिला इस बार तो कन्फ़र्म था मिलना लेकिन इस बार भी मेरे साथ छल हुआ। मंत्री जी ने अपना ही अपना सोचा। युवा नेता की बात पर बोले विकास को टिकट मिलता तो इतना दुख नहीं होता उन्हे। क्योंकि युवा का प्रवेश जरूरी है राजनीति में।
इतने बड़े बुजुर्ग नेता बंशीधर भगत का यह बयान कि निपटा लेंगे बहुत दुख हुआ सुनकर। 2004 से लेकर अब तक की पूरी कहानी बया करी भाजपा से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव मैदान कूदे गजराज बिष्ट ने प्रेसवार्ता के दौरान।
बीच-बीच में कई बार उनकी आंखे छलछला जा रही थी। भावुक रूप में उन्होंने अपनी बातें कही। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे गजराज बिष्ट ने की आज प्रेस के समक्ष अपनी बात कही। साथ ही
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और पैसे वालों को टिकट देती है भाजपा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि जिनके मां बाप नहीं है और दिल्ली में उनकी पकड़ नहीं है उनके लिए भाजपा में नहीं कोई जगह: नही है। भाजपा के दिल में नही है मेरे लिए कोई जगह केवल नफरत है
उन्होंने कहा कि कालाढूंगी से निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद मिल रहा लोगों का समर्थन।
आज पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के कार्यवाही वाले बयान पर गजराज बिष्ट ने हमला बोलते हुए कहा कि वो बाबा केदार के दोषी है। 2014 में भ्रष्टाचारी विजय बहुगुणा को खुद कांग्रेस ने हटाया और भाजपा ने उन्हें पार्टी में लिया।बताते चले की मंडी परिषद अध्यक्ष के साथ ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं गजराज बिष्ट।


