HomeLife Styleजल्दी नहीं खराब होंगे आपके लग्जरी bags ऐसे रखें अपने बैग का...

जल्दी नहीं खराब होंगे आपके लग्जरी bags ऐसे रखें अपने बैग का ख्याल

आजकल के समय में हर महिला व लड़की खुद को स्टाइलिश बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। नए-नए कपड़े ट्राई करने के अलावा महिलाएं अलग-अलग तरह के bags कैरी करना भी बेहद पसंद करती है। बता दें कि आउटफिट के हिसाब से बैग्स के डिजाइन को भी पसंद किया जाता है।

वहीं कई ऐसी महिलाएं व लड़कियां भी होती हैं, जिनको लग्जरी बैग कैरी करना काफी पसंद होता है। कई कंपनियों के बैग लाखों रुपए में आते हैं। इन bags को कैरी करने से आपका लुक भी बेहद क्लासी हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी लग्जरी बैग रखने का शौक है।

लेकिन इनके खराब होने के डर से आप इन बैग्स को कैरी करने से डरती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए लग्जरी बैग को संभालने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने लग्जरी बैग को सालों-साल इस्तेमाल कर पाएंगी।

अलमारी में रखें bags

अगर आप के पास भी लग्जरी बैग हैं तो इनको ऐसे ही अलमारी में रखने से बचना चाहिए। अलमारी में बैग्स को रखने के दौरान इनको वटर पेपर और बबल रेप से लपेट दें। इस तरह से रखने से बैग की शेप खराब नहीं होती है। लग्जरी बैग को प्लास्टिक के बैग के साथ नहीं रखना चाहिए। बैग रखने के लिए डस्ट बैग का इस्तेमाल करना चाहिए।

बैग्स की सफाई है बेहद जरूरी

बैग चाहे लग्जरी हो या आम, हर बैग की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन मंहगे बैग को वाशिंग मशीन में साफ नहीं करना चाहिए। लग्जरी बैग को साफ करने के लिए आप कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही बैग की सफाई के दौरान केमिकल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

धूप में बैग को न रखें

अगर आप अपने bags का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो इसे ऐसे स्थान पर ऱखना चाहिए। जहां पर धूप न आए। क्योंकि बैग्स पर ज्यादा तेज धूप पड़ने से इसका रंग फीका या फेड हो सकता है।

नुकीली चीजों को बैग से रखें दूर

अगर आप भी अपने लग्जरी बैग को सालों-साल इस्तेमाल करना चाहती हैं। तो बैग को नुकीली चीजों से दूर रखना चाहिए। अगर कभी आपको बैग में कोई नुकीली चीज रखनी पड़े तो उसको अलग पाउच में रखें।

ओवरलोड न करें बैग

आपका बैग लग्जरी हो या न हो, लेकिन बैग को कभी भी ओवरलोड नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्षमता से अधिक बैग रखने से यह डैमेज हो सकता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.