खबर संसार नई दिल्ली: 36 रूपये में 36 का talk time 200 एमबी डाटा भी फ्री, आज के इस बदलते स्मार्टफोने के जमाने में कई टेलीकाॅम कंपनियां नई-नई स्कीमें ग्राहकों को लुभाने के लिए लेकर आ रही हैं। जिससे कि लोक लुभावन स्कीमों के चलते ग्राहक उस कंपनी की ओर खिंचते चले आते हैं और कंपनियां यूजर्स को कई अच्छे और बेहतरीन प्लान भी देती हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकारी टेलीकाॅम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देंगे। बता दें कि इन दिनों कई टेलीकाॅम कंपनियां नये और किफायती प्लान्स दे रही हैं।
बीएसएनएल का किफायती प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल ने इन दिनों बेहतरीन प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान ऑफर नया आफर लाया है ये प्लान सिर्फ 36 रुपये का है। बीएसएनएल 40 रुपये से भी कम में अपने यूजर को कई सारे फायदे दे रहा है। बीएसएनएल के इस महज 36 रुपए के प्लान में डेटा, टॉकटाइम और फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं।
बीएसएनएल के इस 36 रुपए के प्रीपेड प्लान में यूजर को 36 रुपये का ही टॉकटाइम भी दिया जाएगा जिससे वह किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकता है। 200 एमबी डाटा भी दिया जाएगा व फ्री वॉयस कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए जाएंगे जिससे बीएसएनएल-टू-बीएसएनएल कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की है।



