Ukraine राष्ट्रपति कार्यलाय के सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ जंग में उसके 40 सैनिक मार गए हैं और कई दर्जन घायल हैं। वहीं, यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि उसने रूस के 50 जवानों को मार गिराया है। साथ ही रूस के 5 फाइटर जेट और 2 हेलिकॉप्टर भी मार गिराए हैं।
रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन (Ukraine) पर बमबारी की जा रही है। यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल से हमला किया गया है। इस बीच यूक्रेन ने पीएम मोदी से पूरे मामले पर दखल की मांग की है। यूक्रेन के राजदूत ने भारत से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी से पूरे मामले में दखल की अपील करते हुए भारत-रूस के मजबूत संबंधों का हवाला दिया है।
इसे भी पढ़े-बियरशिबा अंर्तसदनीय वार्षिक प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को दिया प्रशस्ति-पत्र
यूक्रेन में घुसे रूसी टैंक
मिसाइल से हमले के बाद रूस ने Ukraine में अब टैंक से भी हमला शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के मारियुपोल (Mariupol) शहर में कई टैंक घुसे हैं। वहां एयरपोर्ट के पास धुआं निकलने की भी खबर आई है। यूक्रेन के दूसरे शहरों में भी एयरपोर्ट पर हमले की खबर है।
यूएन ने कहा- रूस सेना ले वापस
रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध शुरू होने के बाद गुरुवार को यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस से जंग रोकने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ‘रूस के राष्ट्रपति पुतिन मानवता के नाम पर अपनी सेना को रूस वापस ले जाएं। यह विवाद अब खत्म होना चाहिए।’
एक साथ 30 देश कर सकते हैं रूस पर हमला
रूस के हमले के बाद NATO रूस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, NATO के 30 सदस्य देशों की ओर से रूस पर हमला करने की बात सामने आ रही है। NATO रूस के खिलाफ आर्टिकल-4 का इस्तेमाल कर सकता है।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
