HomeUttarakhandबियरशिबा अंर्तसदनीय वार्षिक प्रतियोगिता सम्‍पन्‍न, विजेताओं को दिया प्रशस्ति-पत्र

बियरशिबा अंर्तसदनीय वार्षिक प्रतियोगिता सम्‍पन्‍न, विजेताओं को दिया प्रशस्ति-पत्र

हल्‍दवानी, खबर संसार। बियरशिबा स्कूल की आज प्रातःकालीन सभा के पश्चात् स्कूल के संस्थापक स्व0 एन0एन0डी0 भटट् के साप्ताहिक स्थापना दिवस के रूप में तथा अंर्तसदनीय प्रतिस्पर्धा पुरस्कार वितरण का समापन किया गया।

कार्यकम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य श्री आर0एन0 ठाकुर ने प्रेरणादायक भाषण से किया। स्कूल की पाठ्य सहगामी गतिविधियों का समापन पूरे जोश एवं उत्साह के साथ हुआ जिसमें कलाम सदन, विवेकानन्द सदन, टैगोर सदन और रमन सदन शामिल थे।

इसे भी पढ़े-NATO ने रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरु की, लातविया पहुंची अमेरिकी सेना

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रशस्ति -पत्र दिया गया

वर्ष भर की गतिविधियों में इन चारों सदनों में सबसे अत्यधिक अंक कलाम सदन को मिले। सर्वप्रथम स्कूल कैबिनेट को उनके वर्ष भर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रशस्ति -पत्र दिया गया। अंर्तसदनीय कला प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर, सब-जूनियर, मिडिल, सीनियर वर्ग के विजेताओं को उनके प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सीनियर वर्ग में वाद-विवाद प्रतियोगिता, मीडिल में आशु भाषण, जूनियर में भाषण और रंगोली प्रतिस्पर्धा पुरस्कार वितरण किया गया। ओवर ऑल ट््राफी कलाम सदन के नाम रही।

इस साप्ताहिक स्थापना दिवस के समापन समारोह में स्कूल के सह-प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरूपमा भटट् तलवार, प्रधानाचार्य आर0एन0 ठाकुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, मुख्य अध्यापिका सोनिका पाठक, श्रीमती नीमा भटट् एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजिका निशी वर्मा द्वारा किया गया।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.