HomeInternationalमैक्सिको की राजधानी में आया 6.8 की तीव्रता का भूकंप, जानमाल की...

मैक्सिको की राजधानी में आया 6.8 की तीव्रता का भूकंप, जानमाल की क्षति नहीं

मैक्सिको सिटी, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढा मैक्सिको की राजधानी में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके बुधवार देर रात एक बजे महसूस किए गए। पश्चिमी व मध्य मैक्सिको में तीन दिन पहले आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की जान चली गई थी।

दो दिन पहले भी आया था भूकंप

‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिमी मिचोआकन में प्रशांत तट के पास दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में करीब 24.1 किलोमीटर की गहराई पर था। मिचोआकन की स्थानीय सरकार ने कहा कि भूकंप के झटके राज्यभर में महसूस किए गए। किसी तरह के जानमाल की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानमाल के नुकसान की खबर नहीं- मैक्सिको राष्ट्रपति

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर ने ट्वीट कर बताया कि यह सोमवार को आए भूकंप के बाद के झटके थे, जो कोलिमा, जलिस्को और ग्युरेरो राज्यों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी में नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.