खबर संसार हल्द्वानी.एच एन इंटर कॉलेज में मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस. जी हा एच एन इंटर कॉलेज में हर्षउल्लास से 77 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्रातः सुरेंद्र पाल सिंह एवं कमलेश भट्ट जी के नेतृत्व में छात्रों की प्रभात फेरी निकाली गयी उसके उपरांत 9 बजे विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा सयुंक्त रूप से ध्वजारोधवजरोहण किया गया.
एच एन इंटर कॉलेज में मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस
इसके बाद कक्षा 10 व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च 10 स्थान तक विद्यालय में मेरिट प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया इसके बाद भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमे विद्यालय के छात्रों द्वारा सुन्दर प्रस्तुतीकरण दी इस कार्यक्रम में विश्व हिंदी अकादमी मुंबई के कार्यक्रम में भाग ले चुके बालक आराध्य जोशी पुत्र श्री अनुपम जोशी का काव्य पाठ विशेष रहा
एन एस एस कार्यकम अधिकारी डॉ त्रिलोचन परगाई व छात्रों ने “मेरी माटी मेरा देश “कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया व छात्रों ने पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली. अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत द्वारा सभी छात्रों कर्मचारियों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और छात्रों से उनके आदर्शो पर चलने का आवाहन किया कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र व कर्मचारी उपस्थित थे


