HomeNationalयहां पर बीजेपी नेता BJP leader और उनकी पत्नी की गोली मार...

यहां पर बीजेपी नेता BJP leader और उनकी पत्नी की गोली मार कर हत्या

जम्मू-कश्मीर, खबर संसार। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने आज बीजेपी (BJP leader) किसान मोर्चा के नेता और उनकी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में कुलगाम जिले के बीजेपी (BJP leader) किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कुलगाम के रेडवानी निवासी डार सरपंच भी थे।

BJP leader  ने चुनाव भी लड़ा था

उन्होंने पिछले साल जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। डार फिलहाल अनंतनाग में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, लाल चौक अनंतनाग में रेडवानी कुलगाम के सरपंच गुलाम रसूल डार के किराए के मकान में बंदूकधारी घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में डार और उनकी पत्नी को गोली लगी।

इसे भी पढ़े-जाने कैसे इस शख्‍स ने 90 पैसे में खरीदा चम्‍मच spoon और 2 लाख में बेचा

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि दोनों हाल तक एक सुरक्षित होटल में रह रहे थे और उनके अनुरोध पर उन्हें उनके घर पर रहने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। इस घटना की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने निंदा की है। (BJP leader)

रविंद्र रैना ने कहा, ”बहुत ही दुखद समाचार है। कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर के कुलगाम जिले के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम रसूल डार साहब, उनकी धर्मपत्नी जवाहिरा की निर्मम हत्या कर दी है। कायर पकिस्तानीयों ने जम्मू-कश्मीर को फिर से लहुलुहान किया है। (BJP leader)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.