खबर संसार, नई दिल्ली: 75th Independence Day- तो अब अमेरिका में फहराया जाएगा सबसे बड़ा तिरंगा। इस वर्ष भारत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है, लेकिन इस 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका में एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन- न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, 15 अगस्त 75th Independence Day को टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू होने वाले समारोहों की देखरेख करेंगे।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य लेंगे भाग
टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के रंगों में रोशन किया जाएगा और दिन का अंत हडसन नदी पर एक शानदार क्रूज के साथ होगा जिसमें शीर्ष सरकारी अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें- जाने क्यों ऐसा कहा NASA ने की भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे
पिछले वर्ष भी फहराया गया था tiranga
75th Independence Day- फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने पिछले साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह पहली बार था, जब न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित गंतव्य पर भारतीय तिरंगा फहराया गया था। एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि संगठन का इरादा टाइम्स स्क्वायर पर हर साल तिरंगा फहराने का है, क्योंकि इस आयोजन का अपना महत्व है।
75th Independence Day पर जायसवाल फहराएंगे तिरंगा
उन्होंने बताया कि हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल हम टाइम्स स्क्वायर पर जो तिरंगा फहराएंगे, यह तिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चैड़ा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फिट है। 75th Independence Day – पर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहराएंगे।



