खबर संसार नई दिल्ली । कन्याःराशि वालो का आज का दिन व्यवसाय की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेंगी। कला के प्रति अभिरुची प्रबल रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। किसी विशेष जगह जाने के प्रयोजन बन सकते हैं।
मिथुन राशि वालो का आज का दिन अच्छा है और आपका जोश आज चरम होगा। आप आज हर काम पूरे मन से करेंगे और लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक कार्यों में भागा दौड़ी रहेगी
सिंह राशि वालो का आज का दिन शुभ है और कार्यस्थल पर बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी के मामले में भी आज लोगों को सफलता प्राप्त होगी और दिन शुभ होगा। काम धंधे से संबंधित कार्यों में अच्छे परिणाम देखे जाएंगे और आपकी उम्मीद पूरी होगी।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आपको साझेदारी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है।
कर्क राशि वालो का आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला है। आज जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जो सोचें सकारात्मक सोचें लाभ होगा। नतीजा अच्छा मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में काम की बेहतर स्थिति रहेगी।
वृष राशि वालो का आज का दिन शुभ है और आप उन कामों को शुरू कर सकते हैं जिनके बारे में काफी दिन से प्लानिंग कर सकते हैं। आज उन कामों की शुरुआत हो सकती है।
तुलाः राशि राशि वालो के लिए आज का दिन ना ज्यादा लाभकारी होगा ना ही नुकसान देने वाला। आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में आलसपन रहेगा।
वृश्चिकः राशि वालो के आज घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको संतुलन बनाए रखना है। आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा।
धनुःराशि वालो को आज परिवार का माहौल अच्छा रहने से आपको संतुष्टि होगी। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। वहीं चिंताओं के निवारण के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मकरः राशि वालो को काम को लेकर कई विकल्प खुले रहेंगे। और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। हालांकि गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। पूँजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।
कुंभः राशि वालो को संतान पक्ष की ओर से चिंता करने की जरूरत नहीं, निश्चिंत रहेंगे। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी।
मीनःराशि वालो का आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी रमणीय स्थल पर जाने का योग बन रहा है।



