HomeCrimecrime serials देख की प्‍लानिंग फ‍िर पूरे परिवार को उतार दिया मौत...

crime serials देख की प्‍लानिंग फ‍िर पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट

रोहतक, खबर संसार। बच्‍चों को क्राइम (crime serials) वाले टीवी शो देखना कितना खतरनाक हो सकता है इस का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है राहतक में एक 22 साल के युवक ने क्राइम सीरियल ही देख कर अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया।

करीब तीन साल से आरोपित क्राइम सीरियल्स (crime serials) देखता था। एपिसोड देखकर उसने प्लानिंग की और वारदात को करीब पांच मिनट में ही अंजाम दे डाला। अभिषेक के मोबाइल से क्राइम शो के एपिसोड भी मिले हैं। सबसे पहले पिता की हत्या की और फिर मां, नानी और बहन को गोली मारी गई। एसआईटी ने पांच दिन तक गहन जांच के बाद पर्याप्त सबूत मिले।

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफतार

उसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी संलिप्त होने के सबूत मिले हैं। वारदात के कई कारण हैं। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि अभिषेक उतराखंड के युवक कार्तिक को परिजनों की आपत्ति के बाद भी नहीं छोड़ रहा था। वारदात का एक बड़ा कारण दोस्त को न छोड़ना भी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े-एलन मस्‍क जल्‍द ही भारत में लांच करते है satellite आधारित इंटरनेट सर्विस

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती यह है कि हत्याकांड में प्रयोग की गई पिस्तौल कहा छिपाई गई है। हत्याकांड के दौरान जो कपड़े पहने हुए थे वे कहां हैं। पुलिस को उन कपड़ों से बारूद का सैंपल लेना है ताकि यह पता चल सके सके कि अभिषेक ने ही गोली चलाई है। (crime serials)

वारदात की कहानी, अभिषेक की जुबानी : अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि उसका परिवार के साथ कई दिन से विवाद चल रहा था। माता-पिता का झुकाव उसकी बहन की तरफ था। प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी गई थी। उसका खर्च बंद कर दिया गया था और उसकी गाड़ी वापस ले ली गई थी। उसके दोस्तों के पास आना जाना बंद करवा दिया गया था।

शायद यही वजह है कि उसकी नानी हत्याकांड से दो दिन पहले ही सांपला से आई हुई थी। पुलिस का आरोप है शुक्रवार को वह करीब सवा 11 बजे अपने घर गया और गोली चला कर हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद वह कमरे लॉक कर चाबी साथ ले गया। दो ढाई घंटे बाद वह वापस लौटा और मामा को फोन किया। (crime serials) 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.