खबर संसार हल्द्वानी : …तो अब Mohan Bhagwat लगाएंगे उत्तराखंड में भाजपा की नैया पार, उत्तराखडं विस चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं, चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे है। तो ऐसे में सभी पाटिर्यों ने अपने कील-कांटे कसने शुरू कर दिये हैं। भाजपा ने भी अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सूबे में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है।
जिसको लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेरने में लगी हुई है। और लगातार ये मुद्दा बना रही है कि ये भाजपा सरकार की नाकामी है कि वह बार-बार उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री दे रही है। इस बात को लेकर भाजपा में भी मंथन चल रहा है। ऐसे में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक Mohan Bhagwat उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहुंच चुके है।
ये भी पढें-परमाणु हथियार बनाने वाले Dr Abdul Qadir Khan का निधन
तीन के दौरे पर हैं Mohan Bhagwat
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है उत्तराखंड भाजपा ने लगातार मुख्यमंत्री बदले हैं, तो इसका प्रभाव 2022 के विस चुनाव में पड़ना तय माना जा रहा है। इसलिए भाजपा पर संकट के बादल छा सकते हैं। इसको लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मैदान में कूद चुका है। इस प्रयास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक Mohan Bhagwat भी इन दिनों नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हैं। क्योंकि कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री बदलने को लेकर मुद्दा बना रही है। कांगे्रस से हरीश रावत को सबसे कद्दावर चेहरा माना जा रहा है। और वह कुमाऊं के ही रहने वाले हैं।
इसलिए बीजेपी को अपनी जमीन बचाए रखना आसान नही होगा। शायद इसी के चलते भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को कुमाऊं से मुख्यमंत्री बनाया है। लेकिन इस सबक बावजूद अब भाजपा को आरएसएस की जरूरत महसूस हुई है। बता दे कि आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat तीन दिनों के लिए हल्द्वानी आए हुए हैं। और वह 11 अक्टूबर सोमवार को संघ संचालकों के साथ बैठक कर विस चुनाव 2022 चुनाव पर चर्चा करेंगे।
