HomeNationalइस 60 मंजिला building में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदा...

इस 60 मंजिला building में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदा युवक

खबर संसार, मुंबई । इन दिनों आग की घटनाएं मुंबई में काफी बढ़ी हैं, ताजा मामला लाल बाग क्षेत्र से आ रहा है, जहां आज शुक्रवार को एक 60 मंजिला की रिहायशी building की 19 वीं मंजिल में आग लग गई। जिसकी वजह से आग 19वीं मंजिल और 25वीं मंजिल तक पहंच गई। लोग बुरी तहर से वहां फंस गए। आग में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका आशंका जताई जा रही है। इस बीच आग में फंसा एक युवक building से कूद गया। जिसके बाद घायल व्यक्ति को अस्तपाल ले जाया गया।

बालकनी से नीचे गिरा शख्स

इमारत में लगी आग का विडियों भी वायरल हो रहा है।, जिसमें एक युवक आग से बचने के लिए बालकनी से लटकता दिख रहा है और बाद में नीचे गिर जाता है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि शख्स बच गया है या उसकी मौत हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ फ्लैट्स का इंटीरियर काम चल रहा था।

ये भी पढें- china में कोरोना फिर बेकाबू, लोग घरों में कैद

निर्माणाधीन है building

इमारत में लगी आग से बचाव अभियान जारी है। दमकल कर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर लगातर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग बुझाने में 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। कई फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी आग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं हैं। बताया जा रहा है कि यह आग जिस इमारत में लगी है, वह निर्माणाधीन इमारत है। और वहां पर कई मजदूर काम कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.