लखनऊ, खबर संसार। यूपी की योगी सरकार ने जन आरोग्य योजना (Jan Arogya Yojana) लागू कर दिया है। इस योजना का लाभ सीधे असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों को मिलेगा। योजना के तहत श्रमिकों (Workers) और उनके परिजनों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जाएगा।
दुर्घटना पर मिलेंगे 2 लाख रुपये
अपर मुख्य सचिव श्रम द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस योजना में उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों (Workers) और उनके परिजनों को लाभ दिया जाएगा। इसमें पात्र किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में हर साल 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। साथ ही सीएम दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रुपये की धनराशी दी जाएगी।
इसे भी पढ़े-BSP (बसपा) के 6 और भाजपा के एक विधायक ने थामा सपा का हाथ
फिलहाल, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वालें श्रमिकों (Workers) की संख्या लगभग 4.5 करोड़ है। बता दें, दोनों ही योजना का शासनादेश जारी कर दिया गया है। जो लोग पैसे की कमी के चलते इलाज नहीं करा पा रहे थे, उन्हें सरकार की तरफ से बड़ी सहायता मिल जाएगी।
कर्मचारियों के वेतन के लिए 10 करोड़ मंजूर
प्रदेश सरकार ने प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (PCDF) के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। हालांकि, पीसीडीएफ की इस बार हालत अच्छी न होने की वजह से कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पाया। इस कारण शासन ने फेडरेशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 25 करोड़ रुपये ऋण के रूप में देने की व्यवस्था की है। उप सचिव दुग्ध विकास बिंद गोपाल द्विवेदी ने पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। (Workers)
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए किल्क करें

