हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 10 नवम्बर को हल्द्वानी में भव्य विशेष राज्य स्थापना दिवस का आयोजन होगा। इसे मौके पर हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में भव्य मण्डलीय विकास प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसके साथ ही रोजगार मेले (Employment fair) का आयोजन किया जायेगा।
यह बातें मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने नगर निगम सभागार में मण्डल स्तरीय विशेष राज्य स्थापना दिवस की रूपरेखा तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा की सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थिति शहीद सैनिक स्मारक पर शहीद सैनिकों को माल्यार्पण एंव श्रद्धाजंलि दी जायेगी।
युवा बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर मिलेगा
बैठक में तय किया गया कि विशेष राज्य स्थापना दिवस समारोह हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में भव्य मण्डलीय विकास प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसके साथ ही रोजगार मेले (Employment fair) का आयोजन किया जायेगा। मेेले में सिडकुल की नामी कम्पनियां भी प्रतिभाग करेगी। जिससे युवा बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर मिलेगा।
स्थापना दिवस पर प्रातः मिनी स्टेडियम में मण्डल के विभिन्न जनपदों के विभागीय एंव स्वंय सहायता समूहों द्वारा आकर्षण प्रदर्शनी लगायी जायेगी। कार्यक्रम में आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव में सराहनीय कार्य करने वाली टीमों के साथ ही 14 डोगरा रेजीमेंट, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि मण्डल के उत्कृष्ट एंव नवाचार कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जायेगा।
आपदा में मृतकों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी
महिला स्वंय सहायता समूहों को चैक वितरण किया जायेगा साथ ही आपदा में मृतकों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा अमेजिंग आर्म्स ड्रिल, महिला पाईप बैण्ड, ताईक्वांडो,जिमनास्टिक, योगा के साथ ही पुलिस बैंड का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही आधार कार्ड भी बनाये जायेगे। (Employment fair)
इसे भी पढ़े-छात्रा को driver से हुआ प्यार, शादी कर ससुराल पहुंची तो 8 बच्चों का बाप निकला प्रेमी
आयुक्त ने प्रत्येक कार्यक्रमो के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए कार्यो को त्रुटिहीन सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने लोनिवि को मंच, पन्डाल निर्माण के साथ ही पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी तरह कार्यक्रम हेतु पेयजल की समुचित व्यवस्था जल संस्थान द्वारा कि जायेगी। (Employment fair)
उन्होने आरएम सिडकुल व महाप्रबन्धक उद्योग को रोजगार मेले में नामी कम्पनियों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। उन्होने एनएच अभियंता को हैलीपैड गौलापार से सर्किट हाउस तक सड़क डामरीकरण करने के साथ ही नगर आयुक्त को तिकोनिया से बरसाती नहर सडक को गढढा मुक्त करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त आयुक्त, डीआईजी एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया।



