खबर संसार, लखनऊ: बड़ी खबर- UP-TET परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगी परीक्षा, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाली TET 2021 को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने तीन लोगों को शामली से गिरफ्तार किया है, जबकि 13 लोगों को प्रयागराज से पकड़ा गया है। इस मामले की लगातार जांच जारी है। अब एक महीने बाद दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) परीक्षा होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी पडे़गी।
ये भी पढे- वृषभ :राशि वालो को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा
व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हुआ था UP-TET पेपर
पेपर लीक मामले में यूपीएसटीएफ ने करीब दर्जनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पेपर लीक मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर UP-TET पेपर वायरल हुआ था। यहां बताते चलें कि इस बार UP-TET परीक्षा में 21 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बता दें कि यूपी UP-TET का पेपर रविवार को होना था। और करीब 2500 से अधिक सेंटरों पर एग्जाम हो रहा था पेपर लीक की खबर के बाद तुरंत सरकार ने यह फैसला किया है। हिंसा की आशंका को देखते हुए परीक्षा के सभी सेंटर्स पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
वेबसाइट पर रोजाना अपडेट चेक करते रहें
एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर रोजाना अपडेट चेक करें। अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी। इस बार यूपी TET में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2021 से आमंत्रित किए गए थे। 2020 में कोरोना महामारी के कारण एग्जाम नहीं हुई थी।

