खबर संसार, नई दिल्ली: ये क्या- 24 hour के अंदर लगवा ली कोरोना वैक्सीन के 10 डोज, इन दिनों कोरोनावायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर पूरा विश्व डरा हुआ है। भारत में भी अब तक कुल ओमिक्रोन के मामले 35 सामने आ चुके हैं। इस संक्रमण के लक्षण हल्के बताये जा रहे हैं। हालांकि ऐसे में अब न्यूजीलैंड से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक युवक ने 24 hour के अंदर वैक्सीन की 10 डोज लगवा ली। अब ये बड़ा सवाल है एक दिन के अंदर इस व्यक्ति ने वैक्सीन की 10 डोज लगवाई तो कैसे?
ये भी पढें- अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 16-17 December को हड़ताल
24 hour के अंदर लगवा ली वैक्सीन की 10 डोज
मिली जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड के रहने वाले एक युवक ने 24 hour के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 डोज लगवा ली। जब इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वैक्सीन ओवर डोजिंग मामले की जानकारी मिली है और वह इसे गंभीरता से ले रहे हैं। और तुरंत मामले के जांच के आदेश दिये गए।
जांच में पता चला कि युवक को वैक्सीन लगाने के नाम पर हर डोज के लिए पैसे दिये गये थे। इस वजह से युवक ने 24 hour वैक्सीन की डोज 10 डोज लगातार लेता रहा। जो उसकी जान के लिए खतरा साबित हो सकती है। यह शरीर में मजबूत इम्युनिटी सिस्टम विकसित करता है। वैक्सीन की कई डोज लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। फिलहाल न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि घटना कहां की है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में वैक्सीन की इतनी डोज लेने का कोई डेटा मौजूद नहीं है।



