HomeUttarakhandओमीक्रोन के खतरे को लेकर राज्यपाल और सीएम का रोचक जवाब सुनिए...

ओमीक्रोन के खतरे को लेकर राज्यपाल और सीएम का रोचक जवाब सुनिए वीडियो में

हल्दवानी, खबर संसार। राज्य में ओमीक्रोन का खतरा लगातार बढ़ रहा है लेकिन राजनीतिक रैलियां और सभाएं लगातार हो रही है इस मुद्दे को लेकर ओपन यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह के अवसर पर खबर-संसार ने राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री महोदय दोनों से सवाल उठाया है कि आप लोग इसके लिए क्या कर रहे हैं।

लोगों को खुद होना पड़ेगा सावधान

इस पर उन्होंने रोचक जवाब दिए उन्होंने सीएम ने कहा कहा कि 24 तारीख को इस पर मीटिंग हो चुकी है और 31 तारीख को इसकी समीक्षा की जाएगी। लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है फिलहाल नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक। जबकि राजपाल महोदय ने कहा कि आपने बहुत अच्छा प्रश्न किया है लेकिन लोगों को खुद भी सावधाान होना पड़ेगा, सावधानी रखनी पड़ेगी, मास्क लगाना पड़ेगा, लगातार सैनिटाइज करते रहना पड़ेगा, दूरी बनानी पड़ेगी ।

इसे भी पढ़े-1 जनवरी 2022 से ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे कर रहा है बदलाव, जानें नया नियम 

राजपाल महोदय के पूरे जोश के साथ सभा को संबोधित करने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पॉजिटिव माहौल में जोसा जाता है इससे पूर्व सभी स्वर्ण पदक मेडल से छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

डीएम ने बैठक भी ली

इससे पहले आज जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय में 30 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम व्यवस्थाओ हेतु बैठक ली। उन्होने सम्बन्धित सभी अधिकारियों का निर्देश दिये कि सौपे हुये दायित्यों को गम्भीरता से लेते हुये भलीभांति सम्पादित करना सुनिश्चित करें।

वीडियों देखने के लिए क्लिक करें

उन्होने कार्यक्रम स्थल पर एयरटैल, जीओ, बीएसएनएल नैट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि वर्षा को देखते हुये सभी प्रकार के वॉयर अन्डरग्राउन्ड करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था ओपन पोल टू पोल भी किये जांए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत विदाई एवं मंच पर बैठने वालों के साथ ही डी के अन्दर कार्य करने वाले सभी का कोविड टैस्ट अनिवार्य रूप से करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.