HomeCoronaसावधान - ओमिक्रॉन वेरिएंट कर रहा इन अंगों को damage

सावधान – ओमिक्रॉन वेरिएंट कर रहा इन अंगों को damage

खबर संसार, नई दिल्ली : सावधान – ओमिक्रॉन वेरिएंट कर रहा इन अंगों को damage, भारत के साथ पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले तेजी से बिना लक्षण या हल्के संक्रमण के लगातार सामने आ रहे हैं जिसको लेकर जर्मनी के एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक नई स्टडी के मुताबिक भले ही ओमिक्रॉन संक्रमण से लोगों की मौत होने का प्रतिशत बहुत कम है लेकिन इसका इंफेक्शन अपना असर छोड़ जाता है, फिर भले ही मरीजों में इसके लक्षण ना दिखते हों, लेकिन संक्रमित व्यक्ति के अंदरूनी अंगों को भरपूर नुकसान पहुंचा रहा है। हल्का संक्रमण भी शरीर के अंगों को damage कर सकता है।

ये भी पढें- दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा नहीं लगेगा लाकडाउन, कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे

इन अंगों को डै damage कर रहा ओमिक्रॉन

स्टडी में कहा गया है कि बिमारी का हल्का संक्रमण भी शरीर के अंगों को damage कर सकता है। इसके लिए SARS-CoV-2 इंफेक्शन के हल्के लक्षण वाले 45 से 74 साल की उम्र के कुल 443 लोगों की बड़े पैमाने पर जांच की गई। बताते चलें कि हल्के लक्षण वाले किसी तरह के लक्षण न होने वाले लोगों पर स्टडी की गई। जिसके बाद इन संक्रमितों में संक्रमित न होने वाले लोगों के मुकाबले मीडियम टर्म ऑर्गेन damage देखा गया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि लंग्स फंक्शन टेस्ट में फेफड़े का वॉल्यूम तीन प्रतिशत घट गया वायुमार्ग से जुड़ी दिक्कतें भी देखी गईं। इसके अलावा, हार्ट की पम्पिंग पावर में औसतन 1 से 2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। जबकि खून में प्रोटीन का स्तर 41 प्रतिशत तक बढ़ गया जो कि हार्ट पर पड़ने वाले तनाव के बारे में बताता है।

इसके अलावा दो से तीन गुना ज्यादा बार पैरों की नसों में खून के थक्के बनने के संकेत मिले किडनी फंक्शन में तकरीबन दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मरीजों के ब्रेन फंक्शन पर इसका कोई बुरा असर नहीं देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.