HomeHealthGlasses साफ करते वक्त कर रहे ये गल्तियां, तो जरा संभलकर...

Glasses साफ करते वक्त कर रहे ये गल्तियां, तो जरा संभलकर…

खबर संसार, नई दिल्ली : Glasses साफ करते वक्त कर रहे ये गल्तियां, तो जरा संभलकर…, चश्मा आजकल हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है, चाहे लिखना हो, पढ़ना हो, गाड़ी चलाना, धूप में, आखों में दिक्कत के चलते नजर के चश्में, आजकल ज्यादातर लोग आपको Glasses लगाए हुए दिख जाएंगे क्योंकि चश्मा हमारी आंखों को सेफ रखता है। उसी तरह हमें भी अपने चश्मे का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन हम इन बातों पर हम बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। जिससे न सिर्फ चश्मा बल्कि आंखें भी खराब हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चश्मा साफ करते वक्त की उन गलतियों के बारे में जो आपको अंधेपन का शिकार बना सकती हैं।

ये भी पढें-  नहीं है वोटर कार्ड, तो इन 12 Document से भी डाल सकेंगे वोट

Glasses साफ करते वक्त बरतें ये सावधानी

कुछ लोग चश्मे को साफ करते वक्त साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। तो कुछ लोग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से Glasses की चमक चली जाती है। जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद खतरनाक है। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स का मनना कि चश्में को डायरेक्ट पानी से धोना भी चश्में पर स्क्रैच बना सकता है इन सब गलतियों के चलते आपके चश्मे का ग्लास कब खराब हो जाए आपको पता भी नहीं चलेगा, लगातार खराब चश्में को इस्तेमाल करते -करते आपकी आंखों की रौशनी कम हो जाएगी और आप अंधेपन की चपेट में आ सकते हैं। चश्मे के ग्लासेस को दोनों तरफ से पानी से धो सकते हैं। इन्हें पोंछने के बाद ध्यान से देखें की क्या ग्लासेस पूरी तरह से साफ हो चुके हैं।

इस तरह करें चश्में को साफ

टूथपेस्ट का इस्तेमाल: अगर आप चश्मा साफ करने जा रहे हैं तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन के कपड़े से हल्का रगड़ते हुए ग्लास को करीब 30 सेकेंड तक साफ करें. 30 सेकेंड बाद ग्लास पर मौजूद स्क्रैच भी साफ हो जाएंगे।

शेविंग फोम: शेविंग फोम को चश्में के ग्लास पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ग्लास पर कुछ देर फोम छोड़ने से ग्लास पर मौजूद धूल-मिट्टी फोम अपने अंदर सोख लेता है और चश्मा साफ हो जाता है। कुछ देर बाद कॉटन से फोम को साफ कर लें।

ग्लास क्लीनर: लिक्विड ग्लास क्लीनर अल्कोहल युक्त होते हैं, जो चश्में के ग्लास साफ करने के साथ-साथ हैंड सैनिटाइजर के भी काम आते हैं। जिसकी मदद से आप चश्मे की सफाई के साथ-साथ हाथों को भी साफ कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.