HomeEntertainmentनहीं रहे मशहूर सिंगर Bappi Lahiri, बालीवुड में छाया सन्नाटा

नहीं रहे मशहूर सिंगर Bappi Lahiri, बालीवुड में छाया सन्नाटा

खबर संसार, मुंबई : नहीं रहे मशहूर सिंगर Bappi Lahiri, बालीवुड में छाया सन्नाटा, बालीवुड के मशूहर सिंगर व कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीते करीब एक माह से वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। बीते सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई उनको फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात में बप्पी लहरी का निधन हो गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही Bappi Lahiri का निधन हुआ है। उनके निधन की खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

ये भी पढें- जाने भारत ने अपने नागरिकों और वहां पढ़ने वालो छात्रों को यूक्रेन छोड़ने को कहा

‘गहनों से प्यार’ थी बप्पी दा की अनोखी पहचान

बॉलीवुड के मशूहर सिंगर में से एक थे बप्पी लाहिड़ी बप्पी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। Bappi Lahiri को डिस्को किंग कहा जाता था लेकिन अब ये डिस्को किंग हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें गोल्ड का काफी शौक था, अपने लिए उन्होंने कई सारी गोल्ड ज्वैलरी बनवाई थी। बप्पी लाहिड़ी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर आम लोग और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

आखिर  क्यों पहनते थे Bappi Lahiri इतना गोल्ड

Bappi Lahiri ने गोल्ड ज्वैलरी पहनने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था, गोल्ड उनके लिए लकी इसलिए वह गोल्ड ज्वैलरी पहनते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 में बप्पी के पास 754 ग्राम सोने की ज्वैलरी थी। बप्पी ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी मां ने मुझे गोल्ड की चेन दी थी जिसमें हरे राम हरे कृष्णा का लॉकेट था। मुझे फिर मेरी पहली ब्लॉकबस्टर मिली जख्मी। जब मेरी मां ने मुझे चेन पहनाई थी तो उन्होंने कहा था कि ये तुम्हारे लिए लकी होगी। और चेन आईं और सक्सेस के साथ। मुझे हमेशा गोल्ड मेरे परिवार से मिला है। मां के बाद मेरी पत्नी चित्राणी ने मुझे गोल्ड चेन गिफ्ट की थी जिसमें गणपति का लॉकेट था। इसके बाद मुझे आपकी खातिर और बंबई से आया मेरा दोस्त जैसे हिट मिला।’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.