अब आपको राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास ration card होना जरूरी नहीं है। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिये लाभार्थियों को वास्तविक रूप में अपने साथ राशन कार्ड रखने की जरूरत नहीं है।
अपनी पंसद की दुकान से उठा सकते है राशन
गोयल ने कहा कि लाभार्थी देश में कहीं भी अपनी पसंद की उचित दर की दुकान पर अपने ration card का नंबर अथवा आधार संख्या दर्ज करा सकते हैं। गोयल ने बताया कि तकनीक और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है और इसी के तहत एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना शुरू की गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘ वर्तमान में एक राष्ट्र, एक ration card योजना देश के लगभग 77 करोड़ लाभार्थियों (लगभग 96.8 प्रतिशत) को कवर करते हुए देश के 35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई है। ’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी अपनी पसंद की उचित दर की दुकान पर अपने राशन कार्ड का नंबर अथवा आधार संख्या दर्ज करायें और अपना राशन उठायें।
इसे भी पढ़े-19 को मनेगी होली, डीएम ने जारी किया आदेश, मंडलायुक्त ने दी शुभकामनाएं
किसी नये राशन कार्ड की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि अगर कोई पूरा राशन एक साथ नहीं उठाना चाहता है तब वह बारी बारी से राशन उठा सकता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रौद्योगिकी के जुड़ने के बाद कोई नये कार्ड की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि ration card योजना की राष्ट्रव्यापी सुगम उपयोगिता के लिये तकनीक आधारित ‘‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना’’ देश के सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को सशक्त बनाती है ताकि वे देश में किसी भी स्थान पर पसंद की किसी उचित दर की दुकान पर अपनी पात्रता के अनुसार खाद्यान्न उठा सकें।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


