मास्को, खबर संसार। जेलेंस्की का प्रस्ताव देख भड़के रूसी राष्ट्रपति कहा- मैं बर्बाद कर दूंगा जी, हां आप ने सही पढ़ा एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब रूसी शांतिदूत रोमन अब्रामोविच ने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से प्राप्त एक हस्तलिखित नोट दिया तो पुतिन ने कथित तौर पर कहा, “उन्हें बताओ, मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा”।
इससे पहले रोमन अब्रामोविच ने 24 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता में मदद करने के लिए यूक्रेन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक कथित तौर पर एक राष्ट्रपति के संदेशों को पहुंचाने के लिए इस्तांबुल, मॉस्को और कीव की लगातार यात्रा कर रहे हैं।
अब्रामोविच को जहर दिया गया?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा सोमवार को यह बताया गया कि इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बैठक के बाद रोमन अब्रामोविच और यूक्रेनी शांति वार्ताकारों को संदिग्ध जहर के लक्षणों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है उनकी आंखें लाल हो गईं और उनके चेहरे और हाथों पर त्वचा हटने लगे।
इसे भी पढ़े-RRR फिल्म में काम करने के लिए अजय देवगन, आलिया भट्ट ने इतनी फीस
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तटस्थता की घोषणा करने और देश के बागी हुए पूर्वी इलाकों पर समझौता करने को तैयार है। उन्होंने यह घोषणा दोनों देशों के बीच मंगलवार को युद्ध रोकने लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता से पहले की। हालांकि, जेलेंस्की ने दोहराया कि केवल रूसी नेता से आमने-सामने की वार्ता से ही युद्ध समाप्त हो सकता है।
इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस तथा आमने-सामने की वार्ताएं युद्ध को रोकने के मुद्दे पर प्रगति करने में असफल रही थीं। इस युद्ध में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

