खबर संसार देहरादून।हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नए प्राचार्य डॉ अजय आर्य, जी हा प्रदेश सरकार ने पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्यों का तबादला कर दिया गया है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को निदेशक चिकित्सा शिक्षा पद पर तैनाती दी गई है। । इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्राचार्य पद तैनाती दी गई।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नए प्राचार्य डॉ अजय आर्य
इसके अलावा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा को राजकीय मेडिकल रुद्रपुर भेजा गया है।हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को इसी पद पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज तैनाती दी गई।प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में प्रभारी प्राचार्य बनाया गया।
