प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की। प्रवर्तन निदेशालय ने इस कार्रवाई के तहत संजय राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर, मुंबई में एक फ्लैट को कुर्क किया है।
इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्ट्र की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से केंद्र सरकार और भाजपा हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं, वह महाराष्ट्र के स्वाभिमान का अपमान है।
इसे भी पढ़े-अहमद पटेल के बेटे ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत, कहा- सभी विकल्प खुले हैं
ईडी ने संजय राउत की पत्नी की दादर स्थित 2 करोड़ की प्रॉपर्टी और प्रवीण राउत की नौ करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है। ईडी की इस कार्रवाई के सामने आने के बाद संजय राउत ने ट्विटर पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा ‘असत्यमेव जयते!!’
मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई में अलीबाग स्थित प्लॉट और दादर स्थित फ्लैट भी शामिल है। इस मामले में संजय के दोस्त प्रवीण राउत गिरफ्तार भी हो चुके हैं और ईडी बीते हफ्ते चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। बता दें कि जांच के दौरान ईडी के सामने ये बात आई थी कि प्रॉपर्टी की खरीद के दौरान आपराधिक गतिविधियां हुईं।
पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई
इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमीन के टुकड़े (भूखंड) और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए एक अस्थायी कुर्क के आदेश जारी किए हैं। यह कुर्की मुंबई में एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


