Lenovo अधिकृत स्मार्टफोन निर्माता ने आज अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto E32s को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिवाइस को 5000mAh बैटरी, Android 12 और 16MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Moto E32s को 60,000+ रीटेल स्टोर्स जैसे जियोमार्ट, जियोमार्ट डिजिटल, रिलायंस डिजिटल और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल किया जाएगा। फोन की इंट्रोडक्टरी कीमत Rs 8,999 रखी गई है। Motorola India के मुताबिक, फोन की सेल 6 जून 2022 को शुरू होगी।
इसे भी पढ़े-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया
स्पेशल ऑफर Rs 8,999
Moto E32s के 3GB+32GB वेरिएंट को स्पेशल ऑफर के तहत Rs 8,999 में बेचा जा रहा है। डिवाइस के 4GB+ 64GB वेरिएंट को Rs 9,999 में पेश किया गया है। फोन दो रंगों स्लेट ग्रे और मिस्टी सिल्वर कलर में आया है।
Moto E32s को प्रीमियम डिज़ाइन दिया गया है और डिस्प्ले मल्टीपल फीचर्स ऑफर करती है। डिवाइस में 16MP AI ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग क्षमता मिल रही है।
स्मार्टफोन को क्लास लीडिंग सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं और यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ आया है। फोन मीडियाटेक लेटेस्ट ओक्टा-कोर हीलियो G37 प्रॉसेसर के साथ आया है और इसे LPDDR4X रैम का साथ दिया गया है।
स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता
डिवाइस में दो सिम स्लॉट और माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरा की बात करें तो Moto E32s में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 16MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो शूटर और 2MP डेप्थ सेन्सर मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
कनेक्टिविटी के लिए Moto E32s में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लुटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक मिल रहा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और फोन के साथ 10W चार्जर दिया गया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
