HomeHealthकॉमेडियन raju srivastava को आया होश, स्वास्थ्य में भी हो रहा सुधार

कॉमेडियन raju srivastava को आया होश, स्वास्थ्य में भी हो रहा सुधार

कॉमेडियन raju srivastava के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज 15 दिनों के बाद उन्हें होश आया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 10 अगस्त को वर्कआउट करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह लगातार वेंटिलेटर पर रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि raju srivastava को 15 दिनों के बाद आज होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी लगातार की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। कहीं ना कहीं, यह राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके लिए दुआएं की जा रही थी।

15 दिनों बाद आया होश

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैली थी। हाालंकि अब लोगों के लिए एक राहत की खबर होगी। अभी भी राजू श्रीवास्तव डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। लेकिन अभी भी राजू श्रीवास्तव के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। सवाल अभी भी यह बना हुआ है कि क्या राजू श्रीवास्तव खतरे से बाहर आ चुके हैं?

इसके साथ ही raju srivastava को होश तो आया है लेकिन वह बोल या पहचान पा रहे हैं या नहीं? राजू श्रीवास्तव के परिवार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बात की थी। दोनों नेताओं की ओर से कॉमेडियन के परिवार को हर संभव सहायता देने की भी बात कही थी।

इससे पहले raju srivastava की बेटी ने मंगलवार को बताया था कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी अचेतावस्था में हैं। श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। दिल के दौरे वाले दिन ही अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई थी।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.