जी, हां आप ने सही पढ़ा सलमान खान को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने फिराक में था। यह गैंग सलमान की हत्या करने की 6 बार कोशिश कर चुका है। यह दावा किया है पंजाब पुलिस ने।
पुलिस ने बताया, सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद लॉरेंस गैंग ने प्लान B तैयार किया था। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।
पनवेल फार्महाउस के पास शूटर्स डेढ़ महीने रुके थे, रेकी भी की थी
मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर रुकने गए थे। क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। इस रास्ते में लॉरेंस के शूटर्स ने रेकी कर कमरा लिया था और यहां करीब डेढ़ महीने तक रुके भी थे। लॉरेंस गैंग के इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल, कारतूस रखे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर्स ने यह भी पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में फार्महाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।
एैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, पंजाब पुलिस ने शूटर कपिल पंडित को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसी ने पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा किया और पूरी साजिश के बारे में बताया।
लॉरेंस ने 2018 में पहली बार दी थी धमकी
लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान खान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि ये लेटर लॉरेंस ने ही भेजे थे।
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


