हल्द्वानी।जाने क्यों कल, परसों, नरसों और तरसों बंद रहेंगें सरकारी और प्राईवेट स्कूल! जी हा कल अलर्ट को लेकर डीएम नैनीताल ने छुट्टी घोषित की है,तथा 17 को विश्वकर्मा दिवस है तथा 18 को संडे है। और 19 को श्राद अन्वस्तका की छुट्टी है। इस तरह 4 दिन का अवकाश हो गया।मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए दिनांक 16 सितम्बर को जारी किया गया रेड एलर्ट। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय (सरकारी), अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया।
जाने क्यों कल, परसों, नरसों और तरसों बंद रहेंगें सरकारी और प्राईवेट स्कूल
मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 सितम्बर (शुक्रवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।
डीएम ने घोषित की छुटटी
चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय (सरकारी), अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
यह जारी किया था यह अलर्ट
मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार तक वर्षा का आरेन्ज अलर्ट तथा दिनांक 17 सितंबर (शनिवार) को हाई अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है तथा क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।
सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विशेषतः जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के निर्देश दिए, वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह को देखते हुए टीमें तैनात करने को कहा गया हैं।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन वाले मार्गो पर उक्त अवधि में जे0 सी0 बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

