spot_img
spot_img
HomeUttarakhandआने वाले समय में हमें चारधाम यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने...

आने वाले समय में हमें चारधाम यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत

देहरादून, खबर संसार। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि 2 साल बाद फिर से शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए हमें अपने यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि रोप-वे और रेलवे प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाने के बाद यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में हमें अपने यात्रा मार्गों में सभी प्रकार की सुविधाओं में काफी सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए एक डेडीकेटेड बारामासी सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके लिए एक ऐसा सिस्टम विकसित करना होगा जो ऑफ सीजन में भी यात्रा मार्गों और धामों में लगातार सुधारीकरण का काम करता रहे।

चारों धामों में ट्रांजिट हॉस्टल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर भी फोकस किया जाए

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश रजिस्ट्रेशन सेंटर को बड़े स्तर पर बनाए जाने के साथ ही ट्रैकिंग रूट्स और भूमि उपलब्ध होने पर यात्रा मार्गों में भी परमानेंट टॉयलेट स्ट्रक्चर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगती है उनके रहने-खाने आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु चारों धामों में ट्रांजिट हॉस्टल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर भी फोकस किया जाए।

उन्होंने कहा कि 4 हफ्ते बाद इसकी पुनः बैठक की जाएगी। इस अवसर पर कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार एवं सचिव श्री सचिन कुर्वे सहित अन्य अधिकारी और सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

आज दिल्ली प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख-दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.