खबर संसार हल्द्वानी । धूमधाम से मनाया गया आनंदा एकेडमी में दीपावली महोत्सव। जी हा डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने दीपावली का महत्व, उसे मनाए जाने के कारण और पटाखों से होने वाले दुष्परिणाम से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
धूमधाम से मनाया गया आनंदा एकेडमी में दीपावली महोत्सव
प्रधानाचार्या माया बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें रंगोली, मेहंदी, कक्षा सज्जा, वॉल हैंगिंग ,दीया सजावट, थाली सजाओ, एपण आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेहंदी प्रतियोगिता में मस्कीटियर, ब्लूपैंथर, किंगफिशर और फीनिक्स क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में किंगफिशर, ब्लूपेंथर, मस्कीटियर और फीनिक्स क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पर रहे। मंच सज्जा विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा की गई जिसमें याचिका, रोहिता, मीनू, अंजलि, कामिनी, नेहा, दिशा, ऋचा, साक्षी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली रही।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों सहित सभी कर्मचारी सम्मिलित रहे और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





