खबर संसार हल्द्वानी।टैगोर पब्लिक स्कूल ने शनिवार को दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ।जी हा आरटीओ रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल ने शनिवार को दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के शीर्षक “पंचतत्व” के तहत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि आईडीबीआई निदेशक एवं पूर्व बीओबी कार्यकारी निदेशक बीबी जोशी जी ने किया ।
टैगोर पब्लिक स्कूल ने शनिवार को दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
इसके बाद गणेश वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा बच्चों ने कार्यक्रम शुरू किया। स्कूल की संस्थापक प्राधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.बच्चों ने जल,वायु,अग्नि, पृथ्वी और आकाश विषय से जुड़े गीतों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने पंचतत्वों की उपयोगिता और आवश्यकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि बीबी जोशी, चेयरमैन जगदीश चंद्र सिंह पिमोली, सीईओ वीरेंद्र सिंह बिष्ट और प्राधानाचार्या ने स्कूल की LKG कक्षा की पुस्तकों और दूसरी वार्षिक पत्रिका “कल्पना श्रृंखला-2” का विमोचन कर सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। सीईओ वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी ने छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को भी बेहतर वार्षिक प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चेयरमैन जगदीश चन्द्र सिंह पिमोली ने सभी अभिभावकों एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि बी बी जोशी ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल के प्रयासों की सराहना की


