खबर संसार मुंबई। शरद पवार के इस्तीफे के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! जी हा इस्तीफे के मायने निकाले जाने लगे है। हालाकि अजीत पवार के दिए बयान जो कि शब्दो में इस प्रकार है
‘शरद पवार के चर्चा के बगैर कोई फैसला नहीं होगा’
अजीत पवार ने कहा है कि जो भी पार्टी का नया अध्यक्ष होगा, हम उसके साथ हैं। पवार साहब का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। चाहे सांसद का हो चाहे विधायक का चुनाव हो पवार साहब से चर्चा के बगैर पार्टी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी की रैली एक मई को मुंबई में होनी थी इसलिए आज का दिन तय किया गया है। शरद पवार के मार्गदर्शन में पार्टी का कामकाज इसी तरह से चलता रहेगा।
पवार के इस्तीफे के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट!
आखिरकार शरद पवार ही हमारी पार्टी हैं, यह बताने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन पवार साहब ने खुद ही यह निर्णय घोषित किया है। चाहे अपनी राजनीतिक लाइफ में जिस तरह से काम करते हैं, वाईबी चव्हाण सेंटर आते हैं, वह सिल्वर ओक से काम करते हैं। वह समाज के हर तबके के लिए काम करते नजर आते हैं। वे काम यह करते रहेंगे। पवार साहब चाहे अध्यक्ष रहें या न रहें लेकिन पार्टी का काम इसी तरह से बढ़ते रहना चाहिए। पवार साहब ने अपना निर्णय ले लिया है। इस तरह से भावुक होकर निर्णय बदलने की अपील करना कितना सही है
शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं एनसीपी के अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। जब वो भाषण दे रहे थे तब एनसीपी की कार्यकर्ता उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े थे। हाल ही में उन्होंने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर रोटी को समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है
