HomePoliticalमुंबई में होने वाली बैठक में 28 दल होंगे शामिल, MVA ने...

मुंबई में होने वाली बैठक में 28 दल होंगे शामिल, MVA ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जी, हां मुंबई में होने वाली इंडिया (INDIA) गठबंधन की दो दिवसीय बैठक को लेकर एमवीए के नेताओं ने आज एक प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

संजय राउत ने कहा कि इस मीटिंग में छह राज्य के मुख्यमंत्री और सभी नेता जो बेंगलुरु और पटना में आए थे, वो सभी आएंगे। बैठक में 28 दलों के नेता शामिल होंगे। कुछ नेता आज आ गए हैं, कुछ नेता कल आ जाएंगे।

मुंबई का पूरा माहौल इंडिया मय हुआ

उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने सिलेंडर की कीमत कम की है। इंडिया की दो बैठक का कमाल है कि कीमत कम होने लगी। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई का पूरा माहौल इंडिया मय हो गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के संस्कृति के अनुसार मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। हम बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। इंडिया अलायन्स में लोग जुड़ रहे हैं। चीन ने एक मैप में अरुणाचल को अपना दिखाया है। जैसे-जैसे इंडिया आगे बढ़ेगा, चीन पीछे हटेगा।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रतिदिन महिला सुरक्षा होनी चाहिए, ऐसा रोज होना चाहिए।आज ऐसी सरकार राज्य और केंद्र में नहीं है।अगर बीजेपी के लोग महिलाओं को राखी बांधने का काम कर रहे तो सबसे पहले बिल्किस बानो, मणिपुर की दो बहनों और कुस्ती संघ के खिलाफ आंदोलन पर बैठी महिला खिलाड़ियों को रक्षाबंधन बांधे।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ेगा गैस फ्री में देने लगेंगे। 9 साल में बहनों की याद नहीं आई। यह सरकार खुद गैस पर है। मैंने सुना मुंबई में महायुती की एक बैठक है।कीजिए महज विरोध के लिए नहीं, राज्य में सूखे की स्थिति है।अंग्रेज भी विकास करते थे, लेकिन आजादी चाहिए थी इसलिए हम एक तानाशाह के खिलाफि एक साथ आएं हैं।भारत माता की रक्षा के लिए साथ आए हैं।हमारी वजह से ही बीजेपी ने गैस के दाम काम किये हैं.

पीसी के दौरान अशोक चव्हाण ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन में 28 दल शामिल हो गए हैं, पहले हमारे गठबंधन में 26 दल थे।आज रक्षा बंधन का दिन है।देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इंडिया की है।2019 के चुनाव में आज के इंडिया गठबंधन की पार्टियों को 23.40 करोड़ वोट मिले थे और बीजेपी को 22 करोड़ वोट मिले थे।जिन राज्यों में बीजेपी ने सरकार तोड़कर बनाई वहां वो हारी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.