
खबर संसार हल्द्वानी. रोड चौडीकरण की पिक्चर साफ़,देखिए पूरा सच जी हा सड़क चौड़ीकरण के कारण नैनीताल रोड पर रोडवेज स्टेशन से सिंधी चौराहे तक सिर्फ 20 दुकानों का ही पूर्ण ध्वस्तीकरण होना है जिसमें 12 नगर निगम की 8 निजी लोगों की दुकानें हैं एक मंदिर है और तीन सहकारी समिति की दुकाने जिनको हटा दिया गया है पहले ही और स्टेडियम और सरस मार्किट,महिला अस्पताल और बेस हॉस्पिटल का अतिक्रमण पहले ही हटा दिया गया है यानि 25 प्रतिशत काम किया जा चुका है.
रोड चौडीकरण की पिक्चर साफ़,देखिए पूरा सच
विडिओ रिपोर्ट देखें
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बुधवार को तहसील प्रेसवार्ता कर सड़क चौड़ीकरण के दौरान होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान 101 में 20 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएंगी। 12 नगर निगम के किराये की व 8 निजी दुकानें शामिल हैं। फ्रीहोल्ड एवं निजी स्वामित्व वाली 9 दुकानों को मुआवजा दिया जाएगा।
चौड़ीकरण के दौरान 101 में 20 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 101 दुकानों व अन्य परिसरों की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए थे। मामले में सभी प्रकरणों के सुनवाई व दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें से 12 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त होंगी। निजी स्वामित्व वाली 8 दुकानें भी पूरी तरह से ध्वस्त होंगी। 61 दुकानें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
61 दुकानें आंशिक रूप से प्रभावित
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत कालाढूंगी चौराहे पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। लोनिवि के स्तर से डीपीआर तैयार की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण के तहत 16.89 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। जिससे शहर में 13 में से 11 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोगों को दूसरी बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।


