54 साल के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत ने दुनियाभर में सनसनी फैला दी है। न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइजिक रिसर्च के सीनियर इन्वेस्टिगेटर रहे डैन भूतिया जगहों और अलौकिक ताकतों की जांच के लिए जाने जाते थे।
वह इस समय अपने चर्चित टूर ‘Devils on the Run’ पर थे और उनके साथ थी दुनिया की सबसे डरावनी मानी जाने वाली एनाबेल डॉल। इसी टूर के दौरान डैन रिवेरा की अचानक मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे एनाबेल डॉल का श्राप बता रहे हैं।
एनाबेल डॉल के साथ सफर कर रहे थे डैन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डैन रिवेरा अपने टूर के दौरान एनाबेल डॉल के साथ कई शहरों में शो और इंवेस्टिगेशन कर रहे थे। इस डॉल को सबसे ज्यादा डरावनी और शापित डॉल माना जाता है। कहा जाता है कि इसके संपर्क में आने वाले लोगों के साथ अक्सर अजीब और खतरनाक घटनाएं हो जाती हैं।
हालांकि पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट में अब तक उनकी मौत के पीछे किसी अलौकिक कारण का सबूत नहीं मिला है। फिलहाल इसे सामान्य मौत माना जा रहा है।
एनाबेल डॉल को लेकर बढ़ी अटकलें
एनाबेल डॉल के रहस्यों से दुनियाभर के लोग वाकिफ हैं। 1968 में पहली बार सामने आई इस डॉल को वॉरेन कपल ने अपने म्यूजियम में सुरक्षित रखा था। कई बार लोगों ने इसके संपर्क में आने के बाद डरावने सपने देखने, खुद को नुकसान पहुंचाने और यहां तक कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत तक होने की घटनाएं बताई हैं।
डैन रिवेरा की मौत के बाद फिर से इस डॉल को लेकर रहस्य और डर का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अलौकिक ताकतों का नतीजा बता रहे हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
