जापान का वैध वीजा अब सिर्फ जापान घूमने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह भारतीय यात्रियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ‘ट्रस्ट सिग्नल’ बनता जा रहा है। जापान की बेहद सख्त वीजा जांच प्रक्रिया के चलते कई देश अब जापानी वीजा को भरोसेमंद डॉक्यूमेंट मान रहे हैं और भारतीयों को अलग वीजा की झंझट से राहत दे रहे हैं।
इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो मल्टी-कंट्री ट्रिप प्लान करते हैं। अब उन्हें हर देश के लिए अलग-अलग वीजा आवेदन, लंबा प्रोसेस और भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ एक वैध जापान वीजा कई देशों के दरवाजे खोल रहा है।
किन देशों में मिल रही है एंट्री सुविधा?
वैध जापान वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को अब कई देशों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या आसान एंट्री मिल रही है:
- फिलीपींस – 14 दिन वीजा-फ्री एंट्री, जिसे 7 दिन तक बढ़ाया जा सकता है
- सिंगापुर – 96 घंटे (4 दिन) का वीजा-फ्री ट्रांजिट/स्टॉपओवर
- ताइवान – ट्रैवल ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट के साथ 14-14 दिन की मल्टीपल एंट्री
- जॉर्जिया – 180 दिनों में 90 दिन तक रहने की अनुमति
- मोंटेनेग्रो – 30 दिन वीजा-फ्री स्टे
- मेक्सिको – 180 दिन तक बिना अलग वीजा के एंट्री
- UAE – वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा
भारतीय यात्रियों के लिए क्यों है बड़ी राहत?
यह सुविधा एशिया, यूरोप, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका तक भारतीय यात्रियों की पहुंच को आसान बनाती है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी नए वीजा आवेदन की जरूरत नहीं होती। बस जापान का वैध वीजा, पासपोर्ट की वैधता और रिटर्न/ऑनवर्ड टिकट जैसी शर्तें पूरी होनी चाहिए।
ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह पॉलिसी जापान को सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ट्रैवल गेटवे बना रही है। इससे न सिर्फ समय और पैसा बचता है, बल्कि ट्रैवल प्लानिंग भी आसान हो जाती है।
भारतीयों के लिए यह बदलाव एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है, जो इंटरनेशनल ट्रैवल को पहले से ज्यादा सरल, तेज और सस्ता बना रहा है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

