ख़बर संसार हल्द्वानी.बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि जी हा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन अनिल जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता जोशी, उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजू पाठक द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। तिरंगे की शान के साथ पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया।
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
छात्र–छात्राओं ने मंच पर देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


