HomeAdministrativeभगवान के प्रसाद में नुवान!

भगवान के प्रसाद में नुवान!

खबर संसार हल्द्वानी. भगवान के प्रसाद में नुवान!, गन्दगी मिलावट न लाइसेंस न प्रॉपर बिजली, पानी! जी हा दीपावली से पूर्व मिलावटखोरी पर हल्द्वानी प्रशासन एवं नगर निगम की सख्त कार्रवाई — तीन अवैध फैक्ट्रियाँ सील आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ उत्पादन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हल्द्वानी प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक छापामार कार्रवाई की गई।

भगवान के प्रसाद में नुवान

विडिओ भी देखें 

निरीक्षण के दौरान तीन अवैध फैक्ट्रियाँ बिना किसी फूड मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस अथवा विभागीय अनुमति के संचालित पाई गईं। इन इकाइयों में बताशे, खिलौने एवं मिठाइयाँ अत्यंत गंदे एवं अस्वच्छ वातावरण में तैयार की जा रही थीं। ये फैक्ट्रियाँ अब्दुल्ला बिल्डिंग के पीछे स्कूल के भवन में , गांधी नगर क्षेत्र एवं बनभूलपुरा थाना के पीछे लाइन नंबर 17 स्थित थीं।

विडिओ भी देखें

 

जांच के दौरान टैल्कम पाउडर एवं अन्य नॉन-फूड ग्रेड रासायनिक पदार्थ निर्माण सामग्री के रूप में प्रयुक्त पाए गए, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। फैक्ट्रियों में खराब कच्चा माल, दूषित पानी एवं स्वच्छता की पूर्णतः अनदेखी पाई गई। टीम द्वारा स्थल पर ही तीनों फैक्ट्रियाँ सील कर दी गईं।उत्पादों के सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि हानिकारक या विषैले रासायनिक पदार्थों की पुष्टि की जा सके।

कार्यवाही की निगरानी  गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,  ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, राहुल शाह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, श्री अभय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं कुलदीप पाण्डे, तहसीलदार हल्द्वानी द्वारा की गई। इस दौरान राजस्व एवं नगर निगम की टीम भी संयुक्त रूप से उपस्थित रही।प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं निर्माताओं को सख्त चेतावनी दी है कि दीपावली के अवसर पर मिलावट, अवैध उत्पादन अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.