भारत में iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। Apple ने देश में ऐसे नए AppleCare+ प्लान लॉन्च किए हैं, जिनसे iPhone की रिपेयर और चोरी का खर्च पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगा। कंपनी ने इन प्लान्स को भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इनकी शुरुआती कीमत 749 रुपये प्रति महीना रखी गई है।
क्या है AppleCare+?
AppleCare+ एक तरह की डिवाइस इंश्योरेंस सर्विस है, जिसे खुद Apple प्रदान करता है। इस सेवा के तहत यूजर्स को साल में दो बार एक्सीडेंटल डैमेज कवर मिलता है। यानी अगर iPhone गिर जाए, टूट जाए या खराब हो जाए, तो बहुत कम कीमत में रिपेयर कराया जा सकता है। अगर रिपेयर संभव न हो, तो कंपनी नया डिवाइस रिप्लेसमेंट भी देती है।
भारत में इस सर्विस की शुरुआत 749 रुपये प्रतिमाह से होती है। हर Apple प्रोडक्ट के लिए इसका प्राइस अलग-अलग है। उदाहरण के लिए:
- iPhone 17 — ₹749/माह, ₹7,499/साल, ₹14,900/दो साल
- iPhone 17 Pro Max — ₹1,049/माह, ₹10,499/साल, ₹20,900/दो साल
यूजर को क्या फायदा मिलेगा?
AppleCare+ प्लान लेने पर डिवाइस रिपेयर बेहद सस्ता हो जाता है। उदाहरण के लिए: यदि iPhone 17 की डिस्प्ले बदलवानी हो, तो AppleCare+ के साथ यूजर को सिर्फ ₹2,500 सर्विस चार्ज देना होगा।
वहीं बिना प्लान के यही रिपेयर ₹18,000 से ₹26,000 तक पड़ सकता है। इस तरह AppleCare+ यूजर्स के लिए बड़े खर्च को काफी कम कर देता है।
चोरी और खोने पर भी मिलेगा कवरेज
Apple ने भारत में Theft & Loss Protection प्लान भी शुरू किया है।
इसमें AppleCare+ के सभी फायदे तो मिलते ही हैं, साथ ही फोन चोरी या खो जाने पर भी इंश्योरेंस कवर मिलता है।
iPhone 17 Pro Max Theft & Loss
₹1,449/माह, ₹14,499/साल, ₹28,900/दो साल
कब और कैसे मिलेगा प्लान?
- AppleCare+ सिर्फ डिवाइस खरीदने के 60 दिनों के अंदर लिया जा सकता है।
- रिपेयर फ्री नहीं होता, लेकिन सर्विस चार्ज बेहद कम होता है।
- टूट-फूट की रिपेयर आप अनलिमिटेड बार करा सकते हैं।
- Theft & Loss क्लेम साल में दो बार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



