आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन के साथ-साथ Google अकाउंट का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि गूगल अकाउंट सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें फोटो, कॉन्टैक्ट्स, पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारियां भी सेव रहती हैं।
ऐसे में अगर आपका Google अकाउंट हैक हो जाए तो आपकी पर्सनल जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। यही वजह है कि गूगल अपने यूजर्स को कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध कराता है, जिनकी मदद से अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है।
Security Checkup फीचर से रखें अकाउंट पर नजर
Google का Security Checkup फीचर अकाउंट की सुरक्षा जांचने में काफी मददगार माना जाता है। इसकी मदद से यूजर यह देख सकते हैं कि उनका अकाउंट किन-किन डिवाइस में लॉग इन है। इसके अलावा अकाउंट से जुड़ी एक्टिविटी की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए समय-समय पर Security Checkup फीचर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी माना जाता है।
कमजोर पासवर्ड को तुरंत बदलें
Google Password Manager फीचर यूजर्स के सेव किए गए पासवर्ड की निगरानी करता है। अगर कोई पासवर्ड कमजोर है या किसी डेटा लीक में सामने आया है तो गूगल तुरंत अलर्ट देता है।
ऐसे में कमजोर पासवर्ड को तुरंत बदल देना चाहिए। साथ ही हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखना ऑनलाइन सुरक्षा के लिहाज से बेहतर माना जाता है।
Recovery Phone Number और Email रखें अपडेट
कई बार यूजर अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या अकाउंट लॉक हो जाता है। ऐसी स्थिति में Recovery Phone Number और Recovery Email काफी काम आते हैं।
अगर ये जानकारी पहले से अपडेट रहती है तो अकाउंट को दोबारा एक्सेस करना आसान हो जाता है। इसलिए समय-समय पर अपनी रिकवरी डिटेल्स अपडेट करना जरूरी है।
Two-Step Verification जरूर करें एक्टिव
Google का Two-Step Verification यानी 2FA फीचर अकाउंट सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। इस फीचर को ऑन करने के बाद सिर्फ पासवर्ड डालना काफी नहीं होता।
लॉगिन के दौरान यूजर के फोन पर आने वाला OTP या ऑथेंटिकेशन ऐप का कोड भी जरूरी होता है। इससे पासवर्ड लीक होने के बाद भी कोई व्यक्ति आसानी से अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पाता।
अनजान ऐप्स को न दें Google अकाउंट एक्सेस
अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कई वेबसाइट और ऐप्स को Google अकाउंट से लॉग इन कर देते हैं। समय बीतने के बाद कई ऐप्स का इस्तेमाल बंद हो जाता है, लेकिन उनकी परमिशन अकाउंट में बनी रहती है।
ऐसे में गैर-जरूरी और अनजान थर्ड-पार्टी ऐप्स की एक्सेस तुरंत हटानी चाहिए। इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है और अकाउंट हैक होने का खतरा भी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
